वोटिंग का दूसरा चरण : शाम 5 बजे तक मध्यप्रदेश में सिर्फ 54.83 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 72.13 परसेंट मतदान

18वीं लोकसभा के सेकेंड फेज में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी। यह सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म होगी। आज मध्य प्रदेश की 6 और छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे।

author-image
CHAKRESH
New Update
voting second

वोटिंग का दूसरा चरण

18वीं लोकसभा के सेकेंड फेज में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी। यह सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म होगी। आज मध्य प्रदेश की 6 और छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे। बता दें कि इस फेज में लोकसभा अध्यक्ष, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे हैं। राहुल गांधी की वायनाड, शशि थरूर की तिरुअनंतपुरम और हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में हैं।

बैतूल सीट पर चुनाव स्थगित

इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे। आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज फिर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव कराने की घोषणा की थी।

मध्यप्रदेश में 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ, देखिए 2014 और 2019 के आंकड़े

thesootr

आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार, 26 अप्रैल को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। सभी 6 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 5 बजे तक दमोह में 53.66 प्रतिशत, होशंगाबाद में 63.44 प्रतिशत, खजुराहो में 52.91 प्रतिशत, रीवा में 45.02 प्रतिशत, सतना में 57.18 प्रतिशत और टीकमगढ़ में 57.19 प्रतिशत मतदान हुआ

छत्तीसगढ़ में 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ

निर्वाचन आयोग ने शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कांकेर में 73.50, महासमुंद में 71.13 और राजनांदगांव में 71.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। महासमुंद लोकसभा के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 78.84 % मतदान हुआ है। वही सबसे कम मतदान महासमुंद विधानसभा में 64.90% हुआ है।

मध्यप्रदेश में 3 बजे तक इस प्रकार रहा मतदान...

thesootr

छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक इस प्रकार रहा मतदान...

thesootr

 

 

  • Apr 26, 2024 14:36 IST
    एमपी के जवान ने छत्तीसगढ़ में गोली मारकर खुदकुशी की

    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान जियालाल पंवार मध्य प्रदेश का रहने वाला था और 34वीं बटालियन ए कंपनी में पदस्थ था। उसे मध्य प्रदेश से चुनाव ड्यूटी में भेजा गया था। वह यहां पीपरछेड़ी के कूड़ेरादादर प्राथमिक स्कूल में रुका था। 



  • Apr 26, 2024 13:49 IST
    मध्य प्रदेश की सीटों पर दोपहर एक बजे तक 38.96% वोटिंग

    • खजुराहो 37.89%
    • टीकमगढ़ 40.21%
    • दमोह 37.57%
    • रीवा 31.85%
    • सतना 40.83%
    • होशंगाबाद 45.71%



     

    छत्तीसगढ़  में वोटिंग दोपहर- 1:00 बजे तक-  53.09%

    • कांकेर 60.15%
    • महासमुंद 52.06%
    • राजनांदगांव 47.82%





  • Apr 26, 2024 12:23 IST
    मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 28.15 फीसदी वोटिंग

    • खजुराहो  28.14%
    • टीकमगढ़ 26.29%
    • दमोह 26.84%
    • रीवा 24.46%
    • सतना 30.32%
    • होशंगाबाद 32.40%

     

    छत्तीसगढ़ में सुबह- 11:00 बजे तक 35.47%

    • कांकेर 39.38%
    • महासमुंद 34.43%
    • राजनांदगांव 32.99%



  • Apr 26, 2024 12:01 IST
    होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के गाडरवारा में मतदान करने पहुंचे फिल्म अभिनेता आशुतोष राना

    गाडरवारा होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के गाडरवारा में मतदान करने पहुंचे फिल्म अभिनेता  एवं लेखक श्री आशुतोष राना



  • Apr 26, 2024 10:42 IST
    डिप्टी सीएम Rajendra Shukla ने रीवा में किया मतदान



  • Apr 26, 2024 10:16 IST
    छत्तीसगढ़ में सुबह- 9:00 बजे तक 15.42% वोटिंग

    कांकेर 17.52%

    महासमुंद 14.33%

    राजनांदगांव 14.59%



  • Apr 26, 2024 10:13 IST
    मप्र में 9 बजे तक- 13.8% वोट पड़े

    खजुराहो  13.44%

    टीकमगढ़ 13.36%

    दमोह 13.34%

    रीवा 13.27%

    सतना 13.59%

    होशंगाबाद 15.95%



  • Apr 26, 2024 09:08 IST
    केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मतदान



  • Apr 26, 2024 08:00 IST
    मंत्री प्रहलाद पटेल ने डाला वोट

    MP के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर में किया मतदान, शंकराचार्य वार्ड के रानी लक्ष्मी बाई स्कूल मतदान केंद्र पर डाला पहला वोट।

     मंत्री प्रहलाद पटेल



  • Apr 26, 2024 07:08 IST
    पीएम मोदी ने की मतदान की अपील



  • Apr 26, 2024 06:52 IST
    मध्य प्रदेश में कहां- कितने प्रत्याशी

    दूसरे चरण में 6 सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर 19 हैं। वहीं, सबसे कम 7 उम्मीदवार टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर हैं। दूसरे चरण की 6 सीटों में 13 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। चुनाव के लिए 51 हजार 312 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी सीटों के लिए 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें संवेदनशील बूथ 2,865 और अति संवेदनशील बूथ 178 हैं। सेकंड फेज की इन 6 सीटों पर 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिनके घर शादी का कार्यक्रम है, वे मतदाता बिना लाइन में लगे वोट कर सकेंगे।



  • Apr 26, 2024 06:50 IST
    CEC राजीव कुमार ने कहा- सब कुछ ठीक है



  • Apr 26, 2024 06:48 IST
    दूसरे चरण के लिए उत्साह कुछ ऐसा



  • Apr 26, 2024 06:47 IST
    छत्तीसगढ़ में कौन - किसके सामने



  • Apr 26, 2024 06:47 IST
    मध्य प्रदेश में कौन- किसके सामने



  • Apr 26, 2024 06:43 IST
    मध्य प्रदेश की इन सीटों पर होगी वोटिंग

    1. टीकमगढ़
    2. दमोह
    3. खजुराहो
    4. सतना
    5. रीवा
    6. होशंगाबाद

    छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर होगी वोटिंग

    1. कांकेर
    2. महासमुंद
    3. राजनांदगांव

     



छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश वोटिंग का दूसरा चरण